भारत स्काउट गाइड की छात्राओं द्वारा वीर बाल दिवस मनाया गया

रतलाम । एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं भारत स्काउट गाइड की छात्राओं द्वारा वीर बालक दिवस मनाया गया । इस अवसर पर गाइडर एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री मति ललिता कदम ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह जी की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके इतिहास को याद कर श्रद्धा सुमन देकर यह दिवस मनाया ।
श्री मति ललिता कदम ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को बताया कि साहसी बालको ने राष्ट्र ओर धर्म के प्रति निष्ठा की ओर छोटी सी आयु में अपने धर्म के लिए प्राणों की आहुति दी और छात्रों को वीर बाल दिवस का महत्व समझाया यह उन शहीदों को सम्मान और उनके बलिदान को समर्पित है जिन्होंने कम उम्र में धर्म और सच्चाई के लिए अपनी जान दी।सिखों के गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह ने सर्वोच्च बलिदान दिया । उच्च माध्यमिक शिक्षका श्रीमती ललिता कदम ने बताया कि 1704 ईस्वी में मुगलों ने भारत में आतंक मचा रखा था उन्होंने धर्म परिवर्तन पर जोर दिया परंतु इन सपूतों ने इस्लाम कबूल करने के स्थान पर शहादत को चुना और अपना धर्म नहीं छोड़ा ऐसे भारत के सपूतों को जिन्होंने अपने देश धर्म के लिए प्राणों का बलिदान दिया मुगलों ने दोनों वीर बालकों को सिर धड़ से अलग कर जिंदा दीवार में चुनवा दिया उस समय साहिबजादे अपने धर्म का पाठ कर रहे थे दोनों ही अपने धर्म के लिए शहीद हो गए और माता गुजरी ने भी शहादत की सूचना मिलने पर अपने प्राण त्याग दिए ।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं सविता लक्ष्मी दीक्षा रितिका चित्रलेखा सारा दिव्या पूनम वंशिका राजश्री न भी अपने विचार रखे और वीर बालकों की गाथा सुनाई । विद्यालय परिवार की ओर से रमा टिलवानी ने वीर बालक का परिचय दिया श्री मति आशा शर्मा वीर बालकों को याद करते हुए उनकी वीरता की बात बताई। शिक्षक सुभाष धनोलिया ने कार्यक्रम का संचालन ओर आभार व्यक्त किया।