सृजन महाविद्यालय में संभागीय स्तरीय शतरंज नोडल टूर्नामेंट आयोजित

रतलाम । सृजन महाविद्यालय में संभागीय स्तरीय शतरंज नोडल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया, जिसमें राजीव गांधी विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त दस महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए संस्था के चेयरमैन एवं सृजन भारत के संयोजक अनिल झालानी ने कहा कि शतरंज केवल जीत-हार का खेल नहीं है, बल्कि यह जीवन की रणनीति, धैर्य और निर्णय-क्षमता को भी सिखाता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह खेल मनोरंजन के साथ-साथ मानसिक शांति के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवीन कन्या विद्यालय की प्राचार्य ममता अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा शतरंज खेल की विशेषताओं और उसके शैक्षिक महत्व से परिचित कराया।प्रतियोगिता की निर्देशिका के रूप में खेल शिक्षिका ताहिरा खान रहीं। कार्यक्रम का संचालन संस्था समन्वयक निसर्ग दुबे द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जिंदल यादव ने किया।