- व्यासपीठ से बोले पं. अर्जुन गौतम, धर्म के साथ देश को जोड़ो
- धर्म बचा तो देश बचेगा, जाति पाति को छोड़ो, देश से नाता जोड़ो
- न्याय की कुर्सी पर जो बैठे अगर न्याय नहीं करते तो फिर न्याय कहां होगा

उज्जैन। सामाजिक सद्भाव सम्मेलन के साथ हो रही श्रीमद भागवत कथा में दूसरे दिन राष्ट्र भक्ति की धारा बही। कथा के दूसरे दिन व्यासपीठ से मालवा माटी के युवा संत पंडित अर्जुन गौतम ने धर्म के साथ देश को जोड़ने की बात व्यासपीठ से कही। आपने कहा धर्म बचा तो देश बचेगा, जाति पाति को छोड़ो, राष्ट्र धर्म से जोड़ो ।
बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पं. अर्जुन गौतम ने कहा न्याय की कुर्सी पर जो बैठे अगर न्याय नहीं करते तो फिर न्याय कहां होगा। स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि समाज को जोड़ने और जाति गत नफरतों को मिटाने के लिए स्वर्णिम भारत मंच द्वारा एक अनूठा प्रयास करते हुए पहली बार राष्ट्र ध्वज तले श्रीमद् भागवत कथा एवं सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन भगवान श्री चिंतामन गणेश की मुख्य यजमानी में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। विघटित समाज को जोड़ कर एक दूसरे के मन में पनप रही जातिगत ईर्ष्या को मिटाने और प्रेम सौहार्द सामाजिक सद्भाव स्थापित करने तथा देश वासियों के मन में जाति धर्म की ऊंच नीच खत्म कर राष्ट्र भावना की अलख जगाने के उद्देश्य से स्वर्णिम भारत मंच द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। श्री गौतम के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे शाम 5 बजे तक धर्म की गंगा बहेगी।
आज शिव पार्वती विवाह ……
आज शिव पार्वती विवाह का उत्सव मनाया जायेगा । भूत पिशाच निकलेंगे शिव बारात । दुल्हा शिव बारात लेकर पार्वती के पिता हिमालय के घर जायेंगे । सभी पात्रों का श्रृंगार की तैयारी आयोजन समिति कर रही है । आरती में राजाराम पटेल ,मधु सक्सेना, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रूप किशोर कुलश्रेष्ठ, अंजू शर्मा , आरती यादव , नरेंद्र मालवीय , संजय श्रीवास्तव, नीरज सक्सेना , अरुण श्रीवास्तव, गायत्री श्रीवास्तव, सुमन अष्ठाना आदि आरती में प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए ।