सैयद ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी का उर्स दरगाह हज़रत सय्यद ख्वाजा अबु सईद शहीद के आस्ताने पर मनाया गया

जावरा (अभय सुराणा) । सैयद ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती र अ अजमेरी का छः दिवसीय उर्स प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जावरा पठान टोली स्थित दरगाह हज़रत सय्यद ख्वाजा अबु सईद शहीद र अ के आस्ताने आलिया पर खिदमत कमेटी द्वारा बड़ी शानो – शौकत के साथ मनाया गया, जिसमें 22 दिसम्बर को परचम कुशाई की गई(झण्डा फैराया गया)। 23 दिसम्बर को नात – खुवानी का प्रोग्राम रखा गया। 24 से 26 दिसम्बर तक ओलमाए दीन हजरात ने तक़रीर की। 27 दिसम्बर को सुबह कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें मुकामी कव्वाल फैज़ल हुसैन मुजम्मिल हुसैन ने अपने कलाम पेश किये।
कव्वाली के बाद रंग की महफिल हुई और संदल पेश करने की रस्म अदा की गई और पूरे भारत में अमन चेन और भाई चारे की दुवा की गई दुवा के बाद खिदमत कमेटी द्वारा दरगाह कमेटी, लंगर खाना कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित सभी कर्मचारियों, खिदमतगारो का माला पहना कर और साफ़ा बांध कर सम्मान किया गया। अंत में खिदमत कमेटी और लंगर खाना कमेटी द्वारा आए हुवे जायरीनों और मेहमानों को लंगर खिलाया गया।
इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच प्रदेश समिति सदस्य इफतेखार पठान, कार्यपालन अधिकारी हुसैन टेकरी शरीफ एडवोकेट अब्दुल हक़ीम, अबु सईदी लंगर खाना सोसाइटी अध्यक्ष बाले खान मेव, दरगाह कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गबरू भाई, दरगाह खादिम वाहिद अली के साथ ही खिदमत कमेटी के सदस्य गफ्फार भाई निजाम भाई महबूब भाई रईस भाई शरीफ भाई सगीर भाईजान जावेद भाई इदरीस भाई नाहरू भाई, फरीद भाई नूरुद्दीन ,शकील गोरी रफीक जमाली रफीक शेख ,मुहम्मद भाई ,सरफराज भाई इरशाद भाई पेंटर उबैद रज़ा अमन लड्डू आदि सदस्यों के साथ बडी संख्या में जायरीन उपस्थित रहे, कार्यकृम का संचालन खिदमत कमेटी अध्यक्ष युसुफ खान ने किया। यह जानकारी दरगाह कमेटी सचिव शाहनवाज़ खान द्वारा दी गई।