
रतलाम। संगीत की प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय संस्था अनुनाद ने कई नये कलाकारों को संवारा हैं एवं उनके उत्साहवर्धन के लिए समय-समय पर प्रशिक्षित एवं सम्मान समारोह आयोजित करती रही हैं इसी क्रम में हाल ही में इंदौर में आयोजित वाईस आफ सेन्ट्रल इण्डिया के ग्रांड फिनाले जैसी प्रतिष्ठित संगीत स्पर्धा में दो लाख का पुरस्कार प्राप्त करने वाली रतलाम की प्रतिभाशाली कलाकार 11वर्षीय सुश्री भूवी व्यास का भव्य सम्मान समारोह अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवम जनकल्याण समिति ने दिनांक 28 दिसंबर को रफी साहब के 101 वें जन्म दिवस पर “श्यामलता म्यूजिक एकेडमी” द्वारा गुलाब चक्कर में आयोजित संगीत मय कार्यक्रम में किया गया. अनुनाद की और से अध्यक्ष श्री अजीत जैन, संरक्षक श्री सुरेन्द्र शर्मा सहित सर्व श्री ओम प्रकाश मिश्र, अशोक शर्मा, नरेंद्र सिंह डोडिया, भूपेंद्र व्यास, संजय परसाई, जितेंद्र चौहान, कवि चंचल चौहान, विनोद सोलंकी, श्रीमती अरुणेश व्यास, मीनाक्षी कौशल, सुनीता नागदे, सुश्री रिदम मिश्रा, अवनी उपाध्याय, आद्या तिवारी आदि ने भूवी व्यास को इस गौरवशाली जीत के लिए सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें व्यक्त की।
अध्यक्ष श्री अजीत जैन ने बताया की अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जनकल्याण समिति न सिर्फ नयें कलाकारों को नियमित प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार करती हैं वरन उन्हें तराशने का कार्य भी करती हैं और यही वजह हैं की आज संगीत की दुनियाँ में रतलाम के कलाकार अपना परचम लहराकर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं, भूवी व्यास एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं और उनसे हमें काफी उम्मीद हैं इस हेतु अनुनाद संस्था हर स्तर पर सहयोग करने एवं उत्साहवर्धन हेतु सदैव साथ हैं ।