श्री जैन दिवाकर बहु मंडल द्वारा एक दिवसीय धार्मिक एवं मनोरंजन यात्रा का आयोजन

जावरा (अभय सुराणा) । श्री जैन दिवाकर बहु मंडल की एक दिवसीय धार्मिक एवं मनोरंजन यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमति प्रियंका जैन ने बताया कि यात्रा की शुरुवाद रोजानाएवं रिंगनोद के प्राचीन जैन मंदिर के दर्शन वंदन के बाद रोजाना एवं रिंगनोद गोशाला में गायो के स्वामीवात्सल्य के बाद प्राचीन पद्मावती धाम पर मंडल की बैठक की । ग्रुप की सचिव श्रीमति गरिमा जैन ने सभी सदस्यों को मनोरंजन खेल खिलाए। इस यात्रा में श्रीमति चित्रा ओस्तवाल,उषा कोचट्टा, नेहा संघवी,निधि डांगी, सरिता मेहता, माया लूनिया, अलका तातेड, शीतल चपड़ोद, सुनीता झामर, दीपिका रांका, सीमा रांका, स्नेहलता संघवी एवं बहु मंडल की 35 सदस्यों ने सहभागिता की। रिंगनोद गोशाला के श्री धीरेन्द्र श्री श्रीमाल का सहयोग रहा।