जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा टोपा–मफलर एवं स्वान को गद्दा योजना का शुभारंभ

स्व. संगीता जी नाहर एवं स्व. मदनलाल जी नाहर की पुण्यतिथियों पर मानव सेवा का उत्कृष्ट संकल्प

जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा गोशाला, खाचरोद नाका पर सेवा भावना से परिपूर्ण टोपा–मफलर एवं स्वान को गद्दा योजना का शुभारंभ किया गया। यह सेवा कार्य स्व. संगीता जी नाहर की द्वितीय पुण्यतिथि एवं स्व. मदनलाल जी नाहर की पंचम पुण्यतिथि के पावन निमित्त आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सेवा कार्य शुरू किया गया। इस अवसर पर समूह ने यह संकल्प भी लिया कि सामाजिक उत्थान व मानव–सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहकर जरूरतमंदों तक सहयोग पहुँचाया जाएगा।*कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं दोनों दिवंगत आत्माओं को विनम्र नमन किया गया उपस्थित सदस्यों ने इस पहल को समाज सेवा का प्रेरणादायक कदम बताया।कार्यक्रम के दौरान श्रीमान बाबूलाल नाहर ,शेखर नाहर ,सुनील कुमार पोखरना ने जीवदया के प्रति अपनी भावना व्यक्त करी नाहर ने कहा कि में विभिन्न संस्थाओं सेजुड़ा हूं लेकिन नवकार संस्था जीव दया के प्रति तन, मन, धन से कार्य करती है ।
शेखर नाहर ने कहा कि नवकार को जब भी किसी भी प्रकार की योजना के लिए कितना भी सहयोग की अपेक्षा हो तो में और मेरा पूरा नाहर परिवार सदैव तैयार है और सुनील पोखरना ने कहा है कि JSG नवकार जीव दया के लिए छोटी-छोटी योजना शुरू करता है लेकिन जल्दी यह बड़ा रूप ले लेती है उसकी हम अनुमोदना करते हैं कार्यक्रम में संथापक अध्यक्ष संजय आंचलिया, वीरेंद्र ख़ेमसरा, मोहित सियाल , आयुष चोरड़िया राजेश लोढ़ा आदि सदस्यों ने भाग लिया जानकारी मीडिया प्रभारी अंकित जैन ने दी ।