

इंदौर। घोर तपस्वी डॉ. राजेश मुनि महाराज के 52 वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज रणजीत हनुमान मंदिर रोड स्थित आदित्य हॉस्पिटल के सामने नगर निगम द्वारा निर्मित ‘अभिग्रह चौक’ एवं ‘डॉ. राजेश मुनि मार्ग’ का विधिवत लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालीनी लक्ष्मण सिंह गौड़ एवं नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रातः 9.30 बजे लोकार्पण कर धार्मिक एवं सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षण को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं सांसद शंकर लालवानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समाजसेवी सुभाष टुकड़ियां ने बताया की डॉ. राजेश मुनि महाराज घोर तप, संयम और अभिग्रह के प्रतीक हैं।जब भी विहार होता है तो प्रतिदिन 40–45 किलोमीटर तक विहार करने वाले मुनिश्री का जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। अब तक 2405 से अधिक अभिग्रह पूर्ण कर चुके मुनिश्री के तप, अनुशासन और त्याग से समाज सदैव प्रेरित होता रहा है। सन् 2009 में आप का चातुर्मास जावरा में ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ था।
जावरा में भी मुनिश्री के 52वें जन्मदिवस पर अन्न क्षेत्र कल्याण समिति का गरीबों को का भोजन कराया गया जिसमें राकेश मेहता, सुभाष टुकड़ियां, अंकित मेहता , पवन डांगी, अभय मंडलेचा, अशोक झामर, शांतिलाल डांगी,संजय झामर आदि ने सेवाएं प्रदान की ।