वर्षीतप तपस्वी विधि जी कवाड़ के तप की अनुमोदना की



कसरावद। राष्ट्रसंत परमपूज्य गुरुदेव कमल मुनि जी कमलेश म. सा. की प्रेरणा से गठित, अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा कसरावद के द्वारा नववर्ष एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर माधव न्यास गोशाला में गायों की पूजा कर उन्हें सवा मन (65 किलो) लापसी के लड्डू एवं चारा खिलाया ,एवं मंच की सदस्यों ने हल्दी कुमकुम कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर गिफ्ट दिए ओर नववर्ष की बधाई दी तथा वर्षीतप तपस्वी विधि जी कवाड़ के तप की अनुमोदना की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता सचिन जैन, नमिता लूनिया सुनीता मांडोत, विनीता मांडोत, प्रतिभा मांडोत, सोनाली रायली, उर्मिला लूनिया, नेहा लूनिया, आशा लूनिया, संगीता सांड, रूपाली डोसी , कल्पना मांडोत, संगीता संघवी, नेहा पटवा (सिंगापुर) विधि कवाड़ , लब्धी जैन, आरना पटवा वं नवीन लूनिया, रोहन लूनिया सचिन जैन आदि उपस्थित थे।
जीवदया के लिए नेहा जी पटवा ने 500 रु., सोनाली जी रायली ने 100 रु. विशाला जी जैन ने 100 रु.की राशि महिला शाखा को प्रदान की। इस मोके पर आपका सभी को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया किया।