जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट स्कूल परिसर में संपन्न



रतलाम 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस युवा दिवस के अवसर पर रतलाम जिले में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार तथा प्राणायाम का आयोजन किया गया। जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम रतलाम के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया जहां जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, एसडीएम सुश्री आर्ची हरित, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनीता सागर एवं स्कूली विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। स्वामी विवेकानंद जी के रिकॉर्ड संदेश का रेडियो प्रसारण सुना गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश भी सुना गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रमुख योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया। रेडियो पर प्रसारित निर्देशों के अनुसार सभी के द्वारा योग अभ्यास किया गया सूर्य नमस्कार में प्रार्थना मुद्रा, पाद हस्तासन, अश्व संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन किए गए।