लायंस क्लब रतलाम गोल्ड एवं लायंस क्लब अभिमा द्वारा रीजन एवं झोन चेयर पर्सन की सदभावना यात्रा सम्पन्न

रतलाम 13 जनवरी  ।   लायंस क्लब रतलाम गोल्ड एवं लायंस क्लब अभिमा के संयुक्त तत्वावधान में रीजन चेयरपर्सन ला. प्रेमलता दवे, झोन चेयरपर्सन ला. सरोज ओझा की सदभावना यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में सर्वप्रथम लायनवाद के जनक मेलवीन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया । तत्पश्चात लायन शुभागिनी जोशी द्वारा राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदना की गई तथा अरूणा सोनी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । लायंस क्लब रतलाम गोल्ड की अध्यक्ष लायन पुष्पा वासन एवं लायन क्लब अभिमा की अध्यक्ष सुनिता पाठक द्वारा अध्यक्षीय उदबोधन दिया गया। सचिवीय प्रतिवेदन लायन आशा चौधरी एवं लायन सीमा सुरोलिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष द्वारा लायन अजंना टांक एवं ला. उषा दुबे ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लायंस क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिवों, कोषाध्यक्षों एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही रीजन प्रेमलता दवे, झोन सरोज ओझा एवं रीजन सचिव नीरज सुरोलिया का स्वागत सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन ला. प्रेमलता दवे  ने अपने उदबोधन में  लायन क्लब की सकारात्मक छवि निर्माण पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।  झोन चेयरपर्सन सरोज ओझा ने भी प्रशासनिक रिपोर्ट पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यो की सराहना की ।
इस अवसर लायंस क्लब गोल्ड द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियाँ भी सम्पन्न की गई । जिनमें जरूरतमंदों को कंबल वितरण, आरती त्रिवेदी, वैशाली माचवे, पुष्पा वासन द्वारा किए गए तथा घरेलू कामकाजी महिलाओं को  साडियों का वितरण रेवा जोशी द्वारा एवं एक जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन ला. कल्पना राजपुरोहित द्वारा भेंट की गई।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षों ला.कल्पना राजपुरोहित, ला. आरती त्रिवेदी, ला. भावना पुरोहित, ला.सरोज ओझा, ला. वैशाली माचवे, ला. शशि संघवी का सम्मान किया गया, साथ ही पीएमजेएफ बनने पर ला. सुलोचना शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ला. संतोष जोशी  एवं  आभार सचिव सीमा सुरोलिया द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *