



रतलाम। एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब के तत्वावधान में उद्योग भवन (संभागीय उद्योग संघ), औद्योगिक क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व अवसर पर शहर के उद्योगपतियों ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी (MPEB) के अधिकारियों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यम एकता को सुदृढ़ करना, उद्योग से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद स्थापित करना तथा अधिकारियों और उद्योगपतियों के बीच पारस्परिक समझ को मजबूत करना रहा।
उद्योग संवाद, खेल गतिविधियों एवं अनौपचारिक मेलजोल तथा आपसी सहभोज के माध्यम से एक सहयोगात्मक वातावरण निर्मित हुआ। ECC का प्रतिनिधित्व कर रहे वरुण पोरवाल, संदीप व्यास एवं वैभव कुमार जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन उद्योगों की व्यावहारिक समस्याओं को समझने और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक होते हैं। उपस्थित अधिकारियों ने भी इस पहल को उद्योग-अनुकूल वातावरण के निर्माण की दिशा में उपयोगी बताया।
इस अवसर पर उद्योग विभाग से महाप्रबंधक अतुल वाजपेई, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ,प्रबंधक सौरभ पांडे, सहायक यंत्री महेंद्र जैन आदि अधिकारी मौजूद रहे l
उद्योगपतियों ने रतलाम के औद्योगिक विकास एवं सुझाव पर भी चिंतन किया जिसमें आपसी सामंजस से साथ मिलकर के रतलाम के विभिन्न नवीन औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक से अधिक इकाइयां स्थापित की जा सके, साथ ही 16 नवीन औद्योगिक इकाइयों के आवेदन प्राप्त हुए l उद्योगपतियों ने दुबई फूड एक्सपो में शामिल होने से संबंधित भी चर्चा करी l एवं प्रति माह विभिन्न विषय विशेषज्ञों को बुलाकर कार्यशाला आयोजित करने पर भी चर्चा हुई l उद्योगपति ने गिल्ली डंडा एवं पतंगबाजी का भी आनंद लिया l समग्र रूप से यह आयोजन उद्योग और प्रशासन के बीच आपसी समन्वय तथा सहयोग को और मजबूत करने की एक सराहनीय पहल रहा।
इस अवसर पर ललित पटवा, ललित चोपड़ा, आशीष जैन, निलेश सेलोत , संजय बाफना, रमेश सोनी, चंद्रप्रकाश आवतानी , स्वतंत्र पाटनी, विजय धनोतिया, रतन धुत, विवेक कपूर, अशोक पोरवाल, दीप जैन, मंगल अग्रवाल, हितेश बाफना , पुनीत जैन, विपुल भांगू, मोहित पगारिया, हितेश बाफना, अंकित गेलड़ा, पिंकेश सुराना, आदित्य नागावत, अमन चावला, आतुर माहेश्वरी , रित्विक जैन, रवि भगत, पूनमचंद चावड़ा, पंकज व्यया, रवि बोथरा l