
रतलाम। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक संघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बरनवाल जी, महासचिव श्री वास्तव जी,संवरक्षक श्री उपाध्याय जी, राष्ट्रीय सलाहकार श्री देवेन्द्र कुमार जी के मुख्य लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत के अंतर्गत मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित ओम प्रकाश ओझा एवं प्रदेश सचिव पंडित प्रदीप जोशी जी की प्रेरणा से जिला अध्यक्ष निलेश राठोड़ जी के जन जागृति अभियान के तहत संगठन के नवीन आगंतुक सदस्य भाई श्री सुधीर जी पाटीदार एवं मुकेश जी पाटीदार के माध्यम से जनचेतना मुक बधीर विद्यालय के छात्रावास में निवास रत बच्चों कों इस कड़ाके की ठंड से राहत प्राप्त करने हेतु बच्चों को कंबल वितरित कर भ्रष्टाचार से बचाव व भ्रष्ट आचरणों वाले व्यक्तियों से दुरी बनाए रखने व बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर श्री एम एल दुबे अध्यक्ष, श्री शशी कुमार सिंह, श्री मति उषा तिवारी, श्री कमलेश नरवरिया, श्री राम चंद्र गोखले, सुश्री रुपा पाल, सुश्री सोनु पांचाल, सुश्री रिषीका दीदी, सुश्री वर्षिता कुमावत, सुश्री पुनम प्रजापत सहित बाल गोपाल उपस्थित रहे।