


रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम के अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने जावरा रेडक्रॉस द्वारा संचालित सोनोग्राफी सेंटर व कार्यालय का निरीक्षण किया। उपरोक्त जानकारी जावरा रेड क्रॉस के वीरेंद्र सिसोदिया ने देते हुए बताया कि जावरा रेडक्रॉस द्वारा विगत कई वर्षो से सोनोग्राफी सेंटर मेडिकल हेल्पलाइन एम्बुलेंस शववाहन ऑक्सीजन मशीन आदि कई विशेष सेवाओं का संचालन किया जा रहा है साथ ही रक्तदान नेत्रदान पर भी कार्य संस्था द्वारा अलग-अलग शिविरों के माध्यम से किया जाता है इस दौरान चेयरमैन गादिया ग्राउंड और बिल्डिंग का अवलोकन किया एवं जन औषधिकेंद्र को आमजन के लिए शुरू करने के लाभ संचालक मंडल को बताएं और केंद्र पर कार्यरत डॉक्टर व मैनेजमेंट से कार्य को समझा प्रत्येक दिन की जानकारी ली व उनके अच्छे कार्य को सराहा वहा उपस्थित जिला रतलाम कोषाध्यक्ष संजय लुनिया ने दैनिक अकाउंटस को समझा और नविन सदस्यता अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के धर्मेंद्र सिंह तोमर मनोज अग्रवाल नंदकिशोर मांडलीया नरेश मारवाड़ी डॉक्टर खान पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अभय कोठारी आदि उपस्थित थे।