संस्था अनुनाद द्वारा मकर संक्रांति पर जन चेतना स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

रतलाम। संगीत की प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय संस्था अनुनाद द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जन चेतना स्कूल में आयोजित यह प्रेरणादायी कार्यक्रम, रतलाम के ऐसे अमर व्यक्तित्व स्वर्गीय अश्विन शर्मा जी की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा, जिन्हें नगर आज भी सम्मान और स्नेह से याद करता है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं जिला मंत्री अनुज शर्मा सहित समाज सेवी एवं युवा उद्योगपति सुशील अजमेरा, कैलाश व्यास, ओमप्रकाश मिश्र इत्यादि अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया।
अपने ही संसार में मग्न, निश्चिंत और उल्लास से भरे बच्चों के साथ बिताए गए ये क्षण वास्तव में अविस्मरणीय रहे। ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण ये नन्हे सितारे कहीं से भी असहाय नहीं लगे। ऐसे प्रतिभावान बच्चों के बीच इस स्तर का संवेदनशील और सार्थक आयोजन अत्यंत सराहनीय रहा।
नन्हे मुन्ने उत्कृष्ट गायकों भव्यराज सिंह राठोड़, परम जैन, रिदम मिश्रा, आद्या तिवारी, भुवी व्यास द्वारा लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुत किया गया मधुर गायन एवं मोहिनी डांस क्लासेस की ओर से ओवी करिन्दीकर, निशी छिपा, प्रज्ञा, मोही, त्रिशा गोहिल एवं दिती पगारिया द्वारा अनुपम एवं गरिमामयी नृत्य, एवं अपने सुरमई संगीत से श्री महेश बैरागी, घनश्याम प्रजापत, हरिओम प्रजापत एवं भावेश प्रजापत द्वारा की गई संगत रतलाम के उज्ज्वल और संगीतमय भविष्य की सशक्त झलक प्रस्तुत करता है। यह संपूर्ण आयोजन संगीत, समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं का सुंदर समन्वय रहा।
इस अविस्मरणीय अनुभव और उत्कृष्ट आयोजन के लिए समस्त श्रोताओं एवं अतिथियों का अध्यक्ष श्री अजीत ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मशहुर कवि एवं मंच संचालक चंचल चौहान ने किया ।
इस अवसर पर अनुनाद संस्था के संरक्षक श्री सुरेन्द्रजी शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता, अशोक शर्मा, गणेश मिश्रा, जयन्त उपाध्याय, दिलीप व्यास, मनोज जोशी, शैलेन्द्र तिवारी आदि उपलब्ध रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *