सर्किल जेल में धूम धाम से मनाया मकर संक्रान्ति का पर्व

रतलाम। वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर गौ रोटी वाहन से जुड़े गौ भक्तों के सहयोग से सामाजिक समरसता भाव लिए सर्किल जेल में पुरुष व महिला बंदियों को आवश्यक दैनिक श्रृंगार सामग्रियों कपडों का वितरण कराया l बंदियों के कल्याण हेतु सुंदरकांड पाठ कराया तथा तिल गुड़ लड्डू आदि का प्रसाद वितरण समस्त बंदियों को समिति प्रमुख दिनेश वाघेला के मार्ग दर्शन देखरेख में किया गया l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, समाजसेवी प्रवीण सोनी, मदन सोनी, राजेश माहेश्वरी, योगगुरु विशाल कुमार वर्मा, समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, महावीर सिंह शक्तावत, ईश्वर बौराना का जेल प्रशासन द्वारा पुष्मालाओं से सम्मान किया गया l
मानव जीव प्रकृति सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए मुख्य रूप से गौसेवकों में विनोद बैरागी, महेश शर्मा, रामचंद्र भाटी, नारायण पाटीदार, सुभाष चौहान, रिंकू वाघेला, सचीन देवड़ा, जितेंद्र सिसोदिया, श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, रेखा शर्मा, राजकुमारी भाटी, मनोरमा शर्मा, आशा भट्ट, त्रिशिका वाघेला, विमलेश वर्मा, कशिश व्यास, प्रियांशी पांड्या आदि उपस्थित रहें संचालन उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने जी द्वारा व आभार प्रदर्शन जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया जी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *