गायत्री यज्ञ हवन, महाआरती, समाजसेवियों वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान कर परम पूज्य ठाकुर रामकृष्ण परमहंस देव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

रतलाम । परम पूज्य ठाकुर रामकृष्ण परमहंस देव का 186 वां जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जवाहर नगर स्थित श्रीरामकृष्ण विवेकानंद आश्रम पर यज्ञाचार्य विरेन्द्र पाठक व गोपालसिंह तोमर के सानिध्य में गायत्री यज्ञ हवन किया गया। इसमें सभी श्रद्घालुजनों ने हवन कुण्ड में आहुतियां दी। महाआरती के बाद परमहंस देव के चित्र पर माल्यापर्ण, पूजा-अर्चना, महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।
साथ ही पद्मश्री विभूषित डॉक्टर लीला जोशी, योगाचार्य डॉक्टर ओ. सी. जैन एवं वरिष्ठ सदस्य चंदन सिंह, बी.पी. कोशीक, डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा, डॉ. जगदीश उपाध्याय, भगवती लाल सोनी, राजेन्द्र सिह राठौर पुरूषोत्तम पाठक का शाल, श्रीफल व पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।
साधारण सभा में कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित नामों की पुष्टि कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
इस अवसर पर समाजसेवी सूर्यनारायण उपाध्याय, नरेन्द्र जोशी, ऋषि कुमार शर्मा, सोमेन्द्रराय चौधरी, प्रशांत विश्वास, संध्या उपाध्याय, शारदा शर्मा, कमलेश पाठक, सुमन भट्ट,सुनीता पाठक, प्रतिभा शाह सहित बड़ी संख्या में श्रद्घालुजन उपस्थित थे।

Play sound