
रतलाम 18 जनवरी। श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति रतलाम द्वारा बागडो का वास स्थित अगर जी के मंदिर में स्थापित प्राचीन श्री चौमुखा महादेव के दैनिक यजमान अभिषेक योजना से कुछ शिव भक्त इतने प्रेरित व प्रभावित हैं कि उन्होंने 12 महीने में प्रति माह की शिवरात्रि पर पर अभिषेक करने का संकल्प लिया है। यह संकल्प युवा भाजपा नेता डॉ. ईश्वर बोराणा अभिभाषक द्वारा लिया गया । इस कड़ी में कल शिवरात्रि के अवसर पर उनके द्वारा प्रथम अभिषेक कर धर्म लाभ लिया।
इस अभिषेक में अवसर पर सेजावता के पूर्व सरपंच शंकरलाल मालवीय सहभागी बने । उक्त जानकारी देते हुए अभिषेक योजना के संयोजक जुगल पंड्या ने बताया कि अभिषेककर पुण्य लाभ लेने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है तथा लोग स्वतः आगे आकर पंजीयन कर रहे हैं।
श्री चौमुखा महादेव का पंडित त्रिभुवनेश जी पंड्या द्वारा कराए गए इस अभिषेक के अवसर पर समिति सदस्य व अन्य भक्तगण उपस्थित थे।