


रतलाम । श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट रतलाम ,महर्षि परशुराम सहकारी साख संस्था मर्यादित रतलाम एवं जय कैला माता शैक्षणिक सामाजिक कल्याण समिति द्वारा संचालित नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में चिकित्सा शिविर श्री कालिका माता सत्संग हाल मे 18 जनवरी 2026 , रविवार को आयोजित हुआ। इस शिविर में मेडिकल कालेज के सह संयुक्त संचालक डॉ प्रदीप मिश्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप दुबे, , डॉ जैसिका सिंह चर्म रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ पवन शर्मा जनरल फिजीशियन डॉ चन्दन द्विवेदी, डॉ विनय शर्मा , शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ मनीष राठौर नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ यश हाड़ा, फिजियोथेरेपिस्ट, न्यूरो, स्पाइन पी जी आई, डॉ प्रमोद कुमार भगत,डॉ अभिषेक पायक विशेषज्ञ दंत रोग, डॉ दिव्या द्विवेदी जनरल फिजिशियन आयुष, डॉ सुप्रिया सिंह विशेषज्ञ स्त्री प्रसूती रोग, एवं मेडिकल कालेज रतलाम के प्रबन्धक समन्वयक डा अंकित शर्मा ने अपनी सेवाए दी। शिविर का उदघाटन विशिष्ट अतिथि डॉ दीप व्यास वरिष्ठ नैत्र विशेषज्ञ एवं श्री राजाराम मोतियानी अध्यक्ष कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट के द्वारा हुआ।
शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनो ने अपना सहयोग प्रदान किया , जिसमे नागर ब्राह्मण समाज पालीवाल ब्राह्मण समाज भार्गव ब्राह्मण समाज औदिच्य ब्राह्मण समाज आद्यगौड ब्राह्मण समाज, श्री गुर्जर गौड़ समाज इनरव्हील क्लब आफ रतलाम ने अपना सहयोग प्रदान किया।
इस शिविर में नीरज जी पवैया माननीय न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सुश्री पूनम तिवारी जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ कैलाश नाथ काटजू विधि महाविद्यालय से स्वयंसेवी छात्र -छात्राओ ने उपस्थित होकर अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर से 337 लाभान्वित हुए। संस्थाओ के समस्त पदाधिकारी ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मुनिन्द्र दुबे कार्यक्रम आभार हरिश कुमार बिंदल ने व्यक्त किया।