णमोकार तीर्थ पर वैश्विक शांति अहिंसा आध्यात्मिक चेतना का अंतर्राष्ट्रीय महामहोत्सव भूमिपुत्र पवनघुवारा

नासिक । फरवरी 2026 में महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित श्री णमोकार तीर्थ एक ऐसे आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है,जो न केवल जैन समाज के लिए,बल्कि समग्र वैश्विक मानवता के नैतिक और आत्मिक जीवन के लिए भी विशेष महत्व रखता है। पावन पवित्र भूमि जो ऐतिहासिक दो सिद्ध क्षेत्रों की पर्वर्तीय श्रखंलाओ के मध्य जहाँ पौराणिक मान्यता अनुसार इस क्षेत्र को रामटेकड़ी भी कहते हैं। जहां से प्रभु श्रीराम जी ने भी विचरण किया था, जहाँ अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक महामहोत्सव एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव का भव्य आयोजन ,परमपूज्य गणाचार्य 108 श्री कुन्थुसागर जी महाराज का सानिध्य,विशेष आशीर्वाद उत्तराधिकारी परम शिष्य प्रज्ञाश्रमण सर्वोदयी राष्ट्रसन्त पूज्यपाद वात्सल्य रत्नाकर णमोकार तीर्थ प्रणेता सारस्वताचार्य 108 श्री देवनन्दी जी महाराज, बुन्देलखण्ड वसुन्धरा कि शाहगढ़ नगरी में जन्मे गुरुवर की सामाजिक और धार्मिक उत्थान हेतु तीर्थ के विकास की परिकल्पना, विश्व में एकमात्र बोलता हुआ णमोकार मंत्र पर आधारित समवशरण – 5.5 एकड़ में फैला 108 फ़ीट सबसे ऊँचा सफेद संगमरमर से निर्मित 32 फ़ीट ऊँची चंद्रप्रभु भगवान की प्रतिमा,त्रिकाल चौबीसी, 24 जिनालय, नवदेवता, नंदीश्वर द्वीप, पंचमेरु, 24 स्वरूपों वाली पद्मावती माता की प्रतिमाएं,51 फ़ीट अरिहंत और 31 फ़ीट की शेष पंचपरमेष्ठी प्रतिमाएं- विश्व में प्रथम बार,नौका विहार व मिनी ट्रेन से दर्शन सुविधा,णमोकार आराधना केंद्र डिजिटल प्रभावना केंद्र, गुरुमंदिर, प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाएं व ग्रंथालय,111 फीट ऊंचे स्तंभ का ध्वजदंड, संत भवन, धर्मशालाऐ, सामाजिक उपक्रम अचंभितअल्पसमय में साकार जो हो गई है।
यस्य वाणी में शांति, दृष्टि में करुणा, और चाल में मोक्षमार्ग हो वो हैं आचार्य श्री देवनंदी जी महामुनि राज ज्ञानं यः प्रकाशयति स एव गुरु:
जिन्होंने केवल उपदेश नहीं, जीवन जीने की राह दिखाई,अतिशय युक्त स्थली भी है, जहां नाग-नागिन युगल जोडी ने रिषी पंचमी जैसे पावन दिवस पर पूज्य गुरुदेव के मंगल दर्शन वा समीपआकर के मांगलिक क्रीडा करीब 35 मिनट तक करते हुए गुरुदेव से णमोकार महामंत्र सुनते हुए आशीर्वाद भी लिया यह सब प्रत्यक्ष संघस्त सैकडों लोगों ने दर्शन किए।
विहार से विचार तक, हर क्षण दिव्य है मुनि अमोघकिर्ती जी,एवं मुनि अमरकिर्ती जी युगल मुनिराज का कुशल निर्देशन,वहीं चारों दिशाओं से चार सौ से अधिक आचार्य परमेष्टि महाश्रमण,परमपूज्य अभी‌‌क्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री पद्मनंदीजी महाराज ससंघ,आचार्य श्री सिद्धांतसागरजी महाराज ससंघ,आचार्यश्री सुविधिसागरजी महाराज ससंघ, नवग्रह तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री गुणधरनंदी जी महाराज ससंघ,धर्मतीर्थ प्रणेता आचार्य श्री गुप्तिनंदी जी महाराज ससंघ,पुष्पगिरी प्रणेता आचार्य श्री पुष्पदंतसागरजी महाराज ससंघ,आचार्य श्री कुमुदनंदी जी महाराज,परमपूज्य आचार्य श्री विनम्रसागरजी महाराज ससंघ,आचार्य श्री तीर्थनंदी जी महाराज ससंघ,आचार्य श्री गुलाबभूषण जी महाराज ससंघ,आचार्य श्री श्रुतधरनंदीजी महाराज ससंघ,आचार्य श्री गुणभद्रनंदी जी मुनिराज ससंघ,आचार्य श्री सूर्यसागर जी महाराज ससंघ,आचार्य श्री प्रसन्नऋषि जी महाराज ससंघ,आचार्य श्री डॉ प्रणाम सागर जी,आचार्य श्री सुयशगुप्तीजी महाराज ससंघ, आचार्य श्री दयाऋषी जी महाराज,आचार्य श्री विद्यानंदी जी महाराज ससंघ,उपाध्यायश्री विरंजनसागर जी,उपाध्याय श्री विंभजनसागर जी महाराज,मुनि श्री पावन कीर्ति जी, मुनि श्री जयकीर्तिजी, मुनि श्री सकलकीर्ति जी ,मुनि श्री शुभमकीर्तिजी,मुनि श्रीआर्शकीर्ति जी ,मुनि श्रीसिद्ध कीर्ति जी, मुनि ‌श्री शांतिकीर्तिजी,मुनिश्रीअध्यात्मकीर्तिजी मुनि श्री महिमासागर जी ,मुनि श्री अर्चितसागर जी ससंघ,क्षुल्लक श्रीसमर्पण सागर जी , क्षुल्लक श्री ध्यानसागर जी,आर्यिका श्री कांतीश्री माताजी ससंघ, आर्यिका श्री प्रज्ञाश्री माताजी, आर्यिका श्री सौभाग्यमती माताजी ससंघ, आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी ससंघ,आर्यिका सुयोगमति माताजी ससंघ, आर्यिका विमल प्रभा जी माताजी, आर्यिका जिनदेवी माताजी, आर्यिका क्षमश्री माता जी, आर्यिका चिन्मयश्री माताजी,आर्यिका विशाखा श्री माताजी, आर्यिका प्रज्ञाश्री माताजी, आर्यिका स्वस्तिश्री माता जी, सुज्ञान श्री माता जी ,ससंघ श्रमण, पूज्य आचार्यों और मुनिराजों के पावन सान्निध्य में ,बा.ब्र. वैशाली दीदी द्बारा वृहद प्रस्तावना के साथ तीर्थंकर भगवान के जन्म, दीक्षा,तप केवलज्ञान और निर्वाण जैसे जीवन-कल्याणकारी प्रसंग विधिपूर्वक सम्पन्न होंगे। सेकंडों श्रमण संघीय साधु-संतों का सान्निध्य समाज के लिए नैतिक प्रेरणा का स्रोत बनेगा ,ट्रस्ट के अध्यक्ष ,प्रतिष्ठा महोत्सव संयोजक श्री निलम जी अजमेरा ने वृहद प्रोजेक्ट तैय्यार किया , जहां श्री संतोष पैंढारी नागपुर की अध्यक्षता श्री कमल ठोलियां महामंत्री, श्री दिनेश सेठी कोषाध्यक्ष,सभी गुरुभक्त इस पूरे कालखंड में सैकड़ों श्रमण संघीय साधु-संतों का सान्निध्य समाज के लिए नैतिक प्रेरणा का स्रोत बनेगा, अंतर्राष्टीय प्रतिष्ठा पंचकल्याणक महामहोत्सव दिनांक 6 फरवरी से 13फरवरी 2026 एवं महामस्तकाभिषेक 25/02/2026 तक णमोकार तीर्थ,मुंबई-आगरा हाईवे नंबर 3, तालुका- चाँदवड़, नासिक. मोहाड़ी (मालसाने), तहसील चांदवड़, जिला नाशिक, महाराष्ट्र रेल मार्ग नाशिक रोड स्टेशन 45 किमी, मनमाड 35 किमी वायु मार्गओझर एयरपोर्ट 60 किमी मनमाड़, शिरडी और त्र्यंबकेश्वर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के समीप स्थित यह तीर्थ आत्मशुद्धि और अंतर्मुखी साधना का एक प्रभावशाली केंद्र बन चुका है। जहां यह महामहोत्सव भी होने जा रहा है ,आइए आत्मीय इस अद्वितीय आध्यात्मिक अवसरों पर स्वागत है, ज़िंदगी सँवारने को तो ज़िंदगी पड़ी है ,चलो वो लम्हा सँवार लेते है,जहाँ ज़िंदगी खड़ी है, जुड़ना बड़ी बात नही,जुड़े रहना बड़ी बात है।