
रतलाम। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर महिला सभा रतलाम ने मकर संक्रांति के उपलक्ष में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम समाज के रामगढ़ स्थित श्री राम मंदिर पर आयोजित किया गया। श्री राम जी के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना की गई ।
राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कुमारी प्रज्ञा चाष्टा द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई । इस अवसर पर दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके निर्णायक ज्योति पौराणिक विजयलक्ष्मी आचार्य एवं मनोरमा पंडित रही ।
मकर संक्रांति डेकोरेशन की प्रथम विजेता शीतल आदित्य तिवारी द्वितीय पूनम जोशी तृतीय इंदु जलज शर्मा रही ।
देश की वीरांगनाएं स्लोगन सहित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम अनामिका त्रिवेदी द्वितीय रीना पंडित रही जिन्हें महिला सभा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
अध्यक्ष सविता तिवारी सचिव पदमा चाष्टा कोषाध्यक्ष सुनंदा पंडित द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को हल्दी कुमकम तिल गुड़ व उपहार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम में विशेष सहयोग निशा पौराणिक जया शर्मा अर्चना चाष्टा का रहा । इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रही ।