विवाह वर्षगांठ बनी मुस्कान और यादो का उत्सव

60 वर्ष से लेकर 85 वर्ष तक ने की अपनी पुरानी यादें ताजा

जावरा (अनमोल सुराणा)। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा अपने सदस्यों के जन्मदिन एवं विवाह वार्षिकी के अंतर्गत एक अभिनव एवं स्मरणीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में संस्था के अध्यक्ष श्री अभय सुराणा की वैवाहिक वर्षगांठ को कुछ अनूठे अंदाज में मनाया गया।
कार्यक्रम की थीम “आओ लौट चलें बचपन और किशोर अवस्था में” रखी गई, जिसके अंतर्गत पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें रेल का इंजन व डिब्बे, नींबू-चम्मच दौड़, गुल्ली-डंडा, चेयर रेस, रस्सा खींच जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। सभी आयु वर्ग के सदस्यों ने, चाहे वे 60 वर्ष के हों या 85 वर्ष के, पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ सहभागिता निभाई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को “खुद महको और दूसरों को महकाओ” थीम पर आधारित आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र की आराधना से हुआ। इसके पश्चात हास्य कार्यक्रम एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां हुईं। पुराने सदाबहार गीतों पर श्री आनंदीलाल संघवी ने भावपूर्ण गायन कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए संस्था अध्यक्ष श्री अभय सुराणा ने बताया कि भविष्य में संस्था द्वारा पावन तीर्थों पर मैत्री मिलन समारोह आयोजित करने की योजना है, जिसमें आओ कुछ नया करें ओर अच्छा करें को ध्यान में रखकर नए एवं रचनात्मक कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे।
समारोह के दौरान सुराणा दंपति द्वारा गौशाला में गौ माता के लिए धार्मिक भजनों के निरंतर प्रसारण हेतु म्यूजिक सिस्टम भेंट किया गया, जिससे वहा आध्यात्मिक वातावरण बना रहे। खेलकूद के साथ जीव दया का यह कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। पुरस्कार वितरण नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुशील कोचट्टा, समाजसेवी वरिष्ठ सदस्य श्री आनंदीलाल संघवी एवं श्री नेमीचंद जैन के करकमलों से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था उपाध्यक्ष श्री पुखराज पटवा ने किया तथा आभार सचिव श्री राजकुमार हरण ने माना।
कार्यक्रम में श्री श्रेणिक नांदेचा, रमणीक भंडारी, राजेंद्र कोचर, प्रकाश कोठारी, प्रकाश श्रीश्रीमाल, आनंदीलाल लोढ़ा, सुरेश लुक्कड़, हेमंत जैन, रमणीक जैन, सुशील कोचट्टा, नेमीचंद जैन, संजय सुराणा, ऋषभ छाजेड़, विजय कोठारी, नरेश मारवाड़ी, पुष्पेंद्र गंगवाल, दिलीप गंगवाल, निलेश सुराणा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही मातृशक्ति एवं बाल गोपाल की भी सराहनीय उपस्थिति रही।
उक्त जानकारी विवाह वार्षिकी संयोजक श्री प्रदीप सेठिया एवं जन्मदिन समिति संयोजक श्री नेमीचंद जैन ने दी।