
रतलाम।चेन्नई। आदिनाथ जैन ट्रस्ट, चेन्नई द्वारा संचालित डिप्लोमा इन जैन विद्या परीक्षा में मिनाली कोठारी पी. ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया दसवीं रैंक प्राप्त की है। फरवरी 2025 में आयोजित इस परीक्षा में उन्होंने संपूर्ण पाठ्यक्रम अवधि के दौरान उच्चतम अंकों के साथ यह उपलब्धि हासिल की।
आदिनाथ जैन ट्रस्ट द्वारा मिनाली कोठारी को डिप्लोमा इन जैन विद्या डिस्टिंक्शन के साथ प्रदान किया गया। साथ ही रैंक प्रमाण पत्र जारी कर उनके शैक्षणिक एवं बौद्धिक उत्कृष्टता का सम्मान किया गया। यह परीक्षा जैन दर्शन, आगम, सिद्धांत, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित रही।
इस उपलब्धि पर जैन समाज में हर्ष और गौरव का वातावरण है। परिजनों, गुरुजनों एवं समाजजनों ने मिनाली कोठारी को शुभकामनाएं देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्पद बताया। समाजजनों का कहना है कि इस प्रकार की शैक्षणिक उपलब्धियां जैन संस्कृति एवं मूल्यों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
आदिनाथ जैन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी मिनाली कोठारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर अध्ययन, साधना एवं सेवा भाव की सराहना की।दिनांक 18/1/25रविवार को जैनोलाजी परिवार रतलाम एवं सैलाना एवं जावरा के संयुक्त तत्वावधान में सेमलियाजी मे स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गयाजिसमें जैनोलॉजी के परीक्षार्थी की उपस्थित होकर|जावरा सैलाना रतलाम तीनों की ओर से साँस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया जाएगा | जिसकी भी digree complete हुई हैं | उनका भी बहुमान किया गया साथ में टॉप टेन आने वाली श्रीमती मिनाली प्रखर कोठारी जो देश में जैनोलॉजी की परीक्षा में दसवीं स्थान पर आने पर आई उन्हें सर्टिफिकेट वरिष्ठ समन्वयकडॉक्टर श्रीमती सुनीता बोहरा समन्वयक सुश्री शशि प्रभा छजलानी द्वारा प्रदान किया गया।