
जावरा (अभय सुराणा)। भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा तथा जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक समिति रतलाम द्वारा संचालित दवाई संग्रहण बैंक (महंगी दवाइयों को डस्टबिन ना दिखायें)के संयुक्त तत्वावधान में जनहितकारी गतिविधियों के अंतर्गत दवाइयों के उचित तरीके से उपयोग तथा संग्रहण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर दवाई संग्रहण हेतु भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा में दवाई संग्रहण बैंक बनाया गया एवं जन अभियान चलाया गया। जय कैला माता संस्था तथा महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों ने बची हुई दवाईयाँ एकत्रित कर जिला चिकित्सालय में भेंट की। कार्यक्रम का उद्देश्य संजीवनी रूपी दवाईयों को उन जरूरतमंदों तक पहुँचाना है जो मंहगी दवाईयाँ खरीदने में अक्षम हैं। प्राचार्य डा.ए.जी. पठान ने कार्यक्रम के उद्देश्य की सराहना करते हुए विद्यार्थियों तथा स्टाफ द्वारा दवाई संग्रहण तथा प्रबंधन में सहयोग देने पर शुभकामनाएंँ प्रेषित की। डॉ.बी .एस. किराड़े , डॉ. भावना भट्ट, डॉ दुष्यन्त भदौरिया, आरती छोटाना, समिति सचिव/पैरा लीगल वालेंटियर पं विजय हेमकांत शर्मा, उप कार्यालय प्रभारी/पैरा लीगल वालेंटियर ठा . युवराज सिंह राणावत, समाजसेवी आरोग्य प्रकोष्ठ प्रभारी रमेश धाकड़ उपस्थित रहे । संस्था संरक्षक पं राजेन्द्र कुमार जोशी ने आभार व्यक्त किया।