सांदीपनि विद्यालय में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान कार्यक्रम आयोजित

प्रतिभाओ को प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया

जावरा (अभय सुराणा) । म.प्र.जन अभियान परिषद विकासखंड जावरा अंतर्गत “ग्रामोदय से अभ्युदय, मध्य प्रदेश”अभियान का आयोजन सांदीपनि विद्यालय जावरा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समाज सेवी अभय कोठारी ने कहा की गांवो का चहुमुखी विकास हो रहा हे तथा शासन तत्परता से ग्रामीण जनो की समस्याओं का निराकरण कर विकास मे सहभागी बना रही हे ।इससे गगावो का परिदृश्य तेजी से बदल रहा हे ।आपने आग्रह किया की विधार्थी अपने गांव को स्वावलंबी बनाने में सहभागी बने ओर विकास से गाववासियो को जोडे । 12 जनवरी से 26 जनवरी के ग्रामोत्सव कार्यक्रमों को सफल बनाते हुए ग्राम उत्सव, ग्राम चौपाल स्वच्छता,स्वदेशी अपनाने की शपथ,नशामुक्ति, जैविक कृषि, गौ संरक्षण आदि के संबंध में जन जागरण के कार्यक्रम आयोजित करे।
ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने इस अवसर पर बताया शिक्षा ओर संस्कार हमारे कैसे हो इस बात पर भी विद्यार्थियों को ध्यान देना होगा साथ ही हमारी संगत भी अच्छी होना चाहिए ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अभियान में इस विषय को भी प्राथमिकता से लिया गया हे साथ ही परिषद द्वारा मध्य प्रदेश शासन के विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने पर पूरे मध्य प्रदेश में 12 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक ‘ग्रामोदय से अभ्युदय’ अभियान प्रारंभ किया गया है। इस दौरान जन अभियान परिषद समाजसेवी संस्थाएं,ओर नवांकुर आदि के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं, हितग्राही मूलक योजनाओं की जनता तक पहुँचाई जावेगी । कार्यक्रम में विधालय के प्राचार्य श्री राजेन्र्द बोस ने कहा की ग्रामीण विकास मे विधार्थी सहभागी बने ओर ग्रामवासियों को जागरूक बनाऐ।
समाज सेवी वीरेंद्र सिंह चौहान ने इस अवसर पर सभी को संबोधित किया गया।उन्होंने कहा यह एक बड़ा अभियान है जो पूरा पखवाड़ा चलने वाला है। इस दौरान हम गाँव-गाँव में जाकर विकास कार्यों की जानकारी भी देंगे, साथ ही गाँव एवं लोगों को जोड़ने का काम करेगे।
इस अवसर पर समाज सेवी युवराज सिंह राणावत ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर सांदीपनि विधालय के प्रतिभाशाली विधार्थियों को कु. नीलू, संतोष वॉलीबॉल को संभाग स्तर पर, कु. कृतिका परमार को राइटिंग कंपटीशन, प्रदीप को जिला स्तर भाषण प्रतियोगिता एवं क्रिकेट में राज्य स्तर पर, जीना बी -शाहिद को वर्किंग मॉडल संभाग स्तर पर एवं ड्राइंग कंपटीशन जिला स्तर पर ,कृपा कैलाश को एमपी टूरिज्म राज्य स्तर पर, गिरजा रामलाल को एमपी टूरिज्म राज्य स्तर पर, वंदना विनोद को दौड़ संभाग स्तर पर, महेश बाबू लाल को जिला स्तर पर, इशारा गनजर जैव विविधता में जिला स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त करने पर नवांकुर संस्था अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा सम्मान किया गया।सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान किऐ गए उपस्थित प्रतिभागियों को अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री सजंय वास्तव जी ने किया एवं आभार श्रीमती वर्षा तिवारी ने किया।