
जावरा (अभय सुराणा) । आचार्य भगवंत श्री राजेन्द्र सूरिश्वर जी व आचार्य श्री जयन्तसेन सूरीश्वर जी के अन्यन भक्त श्री प्रकाशचंद सौ. पद्मावती बोहरा परिवार द्वारा महासाध्वी श्री अमृतरसा श्री जी, साध्वी निरागरसा श्री जी व साध्वी श्री जिनांशरसा श्री जी की प्रेरणा एवं सानिध्य में जावरा त्रस्तुतिक श्री संध का एक विशाल पैदल तीर्थ यात्रा श्री संध जावरा से रिंगनोद मां पद्मावती आदि तिर्थंकर भगवान के दर्शन हैतु प्रस्थान हुआ।
इस अवसर पर लाभार्थी परिवार श्री प्रकाश जी बोहरा पटवारी का जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन के अध्यक्ष नवनित सिंह श्रीमाल, सचिव अशोक ओरा, कोषाध्यक्ष जवाहरलाल श्री श्रीमाल, उपाध्यक्ष महावीर डांगी सुशील जैन व संचालक राजकुमार पीपाड़ा ने मोतियों की माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर श्रीफल व दुपट्टे से बहुमान किया। तथा तीर्थ यात्रा की सफलता की शुभकामनाए दी। पैदल तीर्थ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।