जैन प्रीमियर लीग का भव्य शुभारम्भ 25 जनवरी को होगा

रतलाम। जैन प्रीमियर लीग JPL का नया सीजन 25 जनवरी को प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें लगभग 12 जैन समाज की क्रिकेट टीम एवं लगभग 150 क्रिकेट खिलाड़ी क्रिकेट के इस महाकुंभ में बात और बॉल से जोर आजमाइश करेंगे। JPL के आयोजन एवं समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया कि JPL जैन समाज का सबसे बड़ा जैन टूर्नामेंट हे जो लगभग 8 वर्षों से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते आ रहे है। इस बार ये क्रिकेट टूर्नामेंट कनेरी रोड स्थित द वे टर्फ पर आयोजित किया गया है जिसमें जैन फाइटर्स,जैन टाइटंस,जैन सुपरस्टार्स,जैन राइजिंग स्टार्स,तरुण टाइगर्स,जैन सुपरकिंग्स,वीर विक्टर,जैन सेवन स्टार्स और जैन स्विंग सेवन और जैन यूनाइटेड 11 जैसी टीमें भाग ले रही है।
आयोजन का शुभारम 25 तारीख रविवार को सुबह 9 बजे दवे टर्फ पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप जी उपाध्याय,भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन और समाजसेवी अनिल पीपाड़ा,प्रवीण कटारिया,दीपेंद्र कोठारी के द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।
मैत्री संस्थापक अमित कोठारी ने बताया कि सभी जैन समाज बंधुओं से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में जैन समाज बंधु इस टूर्नामेंट को देखने पधारे और जैन समाज के युवा एवं बच्चों को प्रोत्साहन प्रदान करे।
इस दौरान राहुल नवलखा,राहुल रांका, ,संदीप बोथरा,वैभव मेहता,मनोज अग्रवाल, निलेश मंडलेचा,अर्पित चंडालिया, राहुल सकलेचा, गौरव कास्टिया,दीपक सेलात, अमित गंग, राजेश गांधी एवं सौरभ बोहरा आदि उपस्थित रहेंगे।