रतलाम जिला खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ की साधारण सभा एवं जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन 25 जनवरी को

रतलाम । रतलाम जिला खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ की साधारण सभा एवं जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन आगामी 25 जनवरी, रविवार को प्रातः 10 बजे से रंगोली गार्डन, रतलाम में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ, भोपाल के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह राजपूत उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इंडिया एग्रो इनपुट एसोसिएशन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मध्यप्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ, भोपाल के सचिव एडवोकेट संजय रघुवंशी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रतलाम जिला खाद, बीज, दवाई विक्रेता संघ के सम्माननीय जिला अध्यक्ष रमेश गर्ग द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर रतलाम जिले के सभी प्रतिष्ठित कृषि आदान व्यापारी बंधु एवं जिले की विभिन्न तहसीलों से संघ के पदाधिकारीगण उपस्थिति रहेगे। सभा में आगामी नवीन कृषि कानूनों के संदर्भ में विशेष चर्चा की जाएगी, साथ ही इनके सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों की विस्तृत समीक्षा भी की जाएगी।
रतलाम जिला संघ के संचालक मंडल द्वारा जिले के समस्त कृषि आदान व्यापारियों को इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया है एवं अपील की गई है कि सभी व्यापारी साथी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस गरिमामयी आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम को लेकर जिले के व्यापारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा सफल आयोजन हेतु तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।