
जावरा (अभय सुराणा) । यहां से जो अनुशासन और संस्कार लेकर जा रहे हैं यह निश्चित ही हमारे जीवन की प्रगति में सहायक होगा। इस विद्यालय से हमारी यादें जुड़ी हुई है,जिसे हम हमेशा याद रखेंगे। आज का विदाई का दिन हमारे लिए भावुक करने वाला दिन है, पर हम मित्र हमेशा एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे।
यह बात श्रीअरविंद समग्र शिक्षा समिति द्वारा संचालित श्रीमातृ विद्या मंदिर में 12वीं के विद्यार्थी उम्मीद डामोर,पीयूष अटोरिया ,गौरव जाधव , राजेश डोडियार,धीरज तंवर, अंजुम खान, राधिका जाधव, महक, नंदिनी चौहान आदि ने अपनी विदाई समारोह में कहे । श्रीअरविंद समग्र शिक्षा समिति की चेयरमैन विनीता ओझा ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज का युवा समृद्ध राष्ट्र की बुनियाद है । आशा है आप जीवन के हर पड़ाव पर सफलता प्राप्त करेंगे।विद्यालय प्रबंधक यशपाल तंवर ,शिक्षक विशाखा सूबेदार, जय मंडावर ,हिमांशी डबरिया आदि ने अपनी शुभकामनाओं में कहा कि आप हर चुनौतियों का सामना करने में सफल होंगे ऐसा हमें विश्वास है। कार्यक्रम का संचालन निधि कोठारी , जयश्री खराड़ी, पायल जाधव ने किया एवं आभार शैलेंद्र निनामा ने माना।