गौपाल गौशाला कॉलोनी की विभिन्न सड़कों का होगा डामरीकरण

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 22 जनवरी । वार्ड क्रमांक 16 स्थित गोपाल गौशाला कॉलोनी की विभिन्न सड़को के डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, मयूर पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, करण कैथवास, क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा नगर के नागरिकों का आशीर्वाद ही हमें नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करने की शक्ति प्रदान कर रहा है। गोपाल गौशाला कॉलोनी में 33.57 लाख की लागत से विभिन्न सड़कों का डामरीकरण किया जायेगा। कार्य पुरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान निगम परिषद ने नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कर इतिहास रचा है जो प्रशंसनीय है, आगे भी ओर विकास कार्य किये जायेंगे। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन मे कहा कि नागरिकों से किये वादे को निगम परिषद पुरी निष्ठा एवं लगन से पुरा कर रही है निरंतर विकास कार्यो से रतलाम अब बदला-बदला सा नजर आने लगा है। स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक ने दिया।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, रमेशचन्द्र पांचाल, प्रहलाद राठौर, ललीत मूणत, चन्दनमल पिरोदिया, आकाश खड़के सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *