बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर नगर के विभिन्न चौराहों पर हुई भव्य आतिशबाजी

रतलाम 22 जनवरी । नगर पालिक निगम रतलाम व रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में बसंत पंचमी पर मनाये जाने वाले रतलाम स्थापना (नगर गौरव) दिवस की पूर्व संध्या पर महलवाड़ा, डालू मोदी बाजार, दो बत्ती व अलकापुरी चौराहे पर भव्य आतिशबाजी की गई।
महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मनोहर पोरवाल के आतिथ्य में बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर नगर के विभिन्न चौराहो भव्य आतिशबाजी की गई।
इस अवसर पर मनोज शर्मा, विप्लव जैन, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, नन्दकिशोर पवांर, भगतसिंह भदौरिया, हितेश कामरेड, प्रवीण सोनी, मुन्नालाल शर्मा, मंगल लोढ़ा, रामचन्द्र डोई, नितिन लोढ़ा, अशोक यादव, राजेन्द्र पाटीदार, रविन्द्र पाटीदार, गजेन्द्र परिहार, शैलेन्द्र सिंह शैखावत, गोपाल शर्मा, भरत जैन, अभय काबरा, आयुश परिहार, करण वशिष्ठ, सत्यदीप राजावत, गौरव मूणत, सुशील सिलावट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *