रतलाम विकास के सभी कार्य प्रमुखता से किये जायेंगे-चेतन्य काश्यप

  • रतलाम को नगर से महानगर बनाने में सभी की सहभागिता आवश्यक-प्रहलाद पटेल
  • धूमधाम से मनाया रतलाम स्थापना नगर गौरव दिवस

रतलाम 23 जनवरी । रतलाम नगर को गौरवशाली बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिश्ष्द अपना दायित्व पुरी ईमानदारी से निभा रही है जिसके तहत नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य किये जा रहे है।
उक्त उद्गार केबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन चेतन्य काश्यप ने बसंत पंचमी रतलाम स्थापना नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम तिराहे स्थित महाराजा रतनसिंह जी प्रतिमा पर माल्यार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि बसंत पंचमी पर नगर निगम रतलाम एवं रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में नगर निगम तिराहे पर स्थापित महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा स्थल पर रतलाम स्थापना नगर गौरव दिवस धूमधाम से मनाया जाता है जो प्रशंसनीय है। रतलाम विकास के लिये सभी कार्य प्रमुखता से किये जायेंगे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि यह शहर हमारा है इसे स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना नगर के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, आज हमारे शहर के जन्मोत्सव पर सभी नागरिक यह प्रण लें कि हम अपने शहर स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु एकजुटता के साथ कार्य करेंगे।
उन्होने कहा कि जिस प्रकार हम घर के प्रत्येक सदस्य का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते है ठीक उसी प्रकार से हमें अपने शहर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाना चाहित क्योंकि इस धरती का अन्न खाकर व जल पीकर बड़े हुए है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि महापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिषद 1 और 1 ग्यारह की तरह कार्य करते हुए नगर विकास का कार्य कर रही जो कि प्रशंसनीय है।
रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया।
प्रारंभ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, विप्लव जैन, मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, नन्दकिशोर पवांर, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, शक्तिसिंह राठौर, धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, करण कैथवास, बलराम भट्ट, श्रीमती हिना मेहता के अलावा प्रवीण सोनी, मुन्नालाल शर्मा, मंगल लोढ़ा, विवेक शर्मा, धर्मेन्द्रसिंह, प्रहलाद राठौर, राजेन्द्र पाटीदार, करण वशिष्ठ, पार्षद प्रतिनिधि हार्दिक मेहता, गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, रामचन्द्र डोई, रमेशचन्द्र पांचाल, संजय कसेरा, विजयसिंह चौहान के अलावा गोपाल शर्मा, महेन्द्र मूणत, भरत जैन, अशोक यादव, राकेश नाहर, नितिन लोढ़ा, सुरेश दवे, विशाल चावड़ा, रविन्द्र पाटीदार, संजीव कोठारी, अभय, आयुष परिहार, निगम आयुक्त अनिल भाना, उपायुक्त उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने महाराजा रतनसिंह जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। आमंत्रित अतिथयों का पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ से स्वागत व लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया तथा आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम का संचालन मंगल लोढ़ा ने किया व आभार निगम आयुक्त अनिल भाना ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *