जेएसजी सीनियर सिटीजन की बैठक में गौसेवा एवं मानव सेवा के अनेक निर्णय लिये गये

जावरा (अभय सुराणा) । जैन सौश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन के संचालक मण्डल की मिंटिंग संस्था के अध्यक्ष नवनीत सिंह श्रीमाल की अध्यक्षता में हुई। श्रीमाल ने अपने स्वागत भाषण के साथ ही बताया कि संस्था द्वारा जीवदया सोसायटी पर गौमाता को स्वामी वात्सल्य कराते हुए एक जनवरी को नववर्ष के स्वागत में धार्मिक आराधना के साथ सकल जैन समाज की सामूहिक एक सामायिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक श्राविकाओ की उपस्थिति रही
इस अवसर पर गुरूदेव की महा मांगलिक भी हुई। उक्त आयोजन की उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ सराहना की।
सचिव अशोक कुमार औरा ने गत प्रोसिडिंग का वाचन करते हुए विगत माहो में किये गए सेवा कार्यों व अन्य निर्णयों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष जवाहरलाल श्री श्रीमाल ने आय व्यय विवरण रखा व संस्था की पारिवारिक व संचालक मण्डल की मिंटिंगो को और अधिक रोचक बनाने के लिए आगामी वर्ष में वार्षिक शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजानमल कोचट्टा ने कहा कि आगामी पारिवारिक सभा नागेश्वर तीर्थ उन्हैल या धार माण्डव गढ़ रखने का सुझाव दिया सभी ने स्वीकृति दी। वरिष्ठ मार्गदर्शक बाबुलाल नाहर ने वरिष्ठ पत्रकारों व पेपर बांटने वाले हाकरो के सम्मान का प्रस्ताव रखा व डॉ सुरेश मेहता व राकेश मेहता ने समाजसेवीयो को पारिवारिक सभा में आमंत्रित कर उनका सम्मान करने व उनके अनुभवों को साझा करने का प्रस्ताव रखा ।
संचालक मण्डल की सभा में उपस्थित सभी सदस्यों क्रमशः उपाध्यक्ष महावीर डांगी, पारसमल छाजेड, सुशील कुमार जैन सदस्य सुरेश रांका, सुदेश खारीवाल श्रैणीक धाडीवल, दिलीप पारख, वीरेंद्र विनाक्या,पारसमल ओरा, कनेश मेहता, दिलीप चण्डालिया रमेश जैन पटवारी आदि ने सक्रियता के साथ संस्था को और अधिक मजबूती से गति देने के लिए रचनात्मक सुझाव देते हुए हर सम्भव सहयोग देने की बात कही। अंत में आभार महावीर डांगी ने माना। उक्त जानकारी संस्था के मिडिया प्रभारी पारस छाजेड़ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *