वाघेला गौसेवा द्वारा वृद्धाश्रमों में बसंत उत्सव मनाया


रतलाम। जीवन की वह अवस्था जब हम अकेले रह जातें हैं तब हर वर्ष बंसत की बहार ऋतुराज नई उमंग उल्लास लिए जीवंत की आश जगा जाता हैं इसी और वाघेला गौसेवा जीव दया समिति नगर के लक्कड पीठा स्थित अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम, धोलावाड़ ईश प्रेम बस्ती स्थित कुष्ठ रोगियों, काटजू नगर स्थित निर्मला भवन, समस्त वृद्धाश्रमों में रहने वाले वृद्धजनों के बीच अपनत्व भाव लिए सुख दुःख के साथी बन मनपसंद स्वादिष्ट भोजन व आवश्यक सामग्रियों का वितरण प्रतिवर्ष बंसत पंचमी पर्व मनाकर हरसंभव खुशियों की बहार लाई गई।
प्रकृति जीव सेवा प्रकल्पों का निष्पादन समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया के प्रयासों से गौ रोटी वाहन से जुड़े नगर के हर गली मोहल्ले के रहवासियों के द्वारा अपने द्वार से गौमाता की रोटी व हरी सब्जियों के छिलके व अन्य खाद्य पदार्थों का संग्रहण किया जाता हैं साथ ही दानपात्र से एकत्रित राशि से वर्षभर यह सेवा कार्य किए जा रहें हैं मुख्य रूप से सेवादारों में दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, महावीर सिंह शक्तावत, रामचंद्र भाटी, कैलाश सोमानी, विशाल कुमार वर्मा, श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुन्तला सिसोदिया, ईन्दु पाठक, रेखा शर्मा, आशा भट्ट, सोनू राठौड़ का योगदान रहा।