समग्र मालवा ने बसन्त पंचमी मनाई

जावरा (अभय सुराणा) । साहित्यीक संस्था समग्र मालवा एवं नवांकुर समिति अटल ग्राम द्वारा श्री राम विधा मन्दिर पर बसन्त पंचमी मनाते हुए सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती भी मानते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर साहित्यकार रतनलाल उपाध्याय रत्नेश ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं निराला जी पर रचना पाठ किया।गुलाम मोईनुद्दीन मोईन, राजेंद्र त्रिवेदी ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख अभय कोठारी, जगदीश उपमन्यु, दिलीप त्रिवेदी, सैयद अमजदअली, अमित ताम्रकार ,नाना भाई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए वसंत उत्सव का गुणगान किया । कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार रमेश मनोहरा एवं आभार प्रदर्शन वीरेंद्र सिंह चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *