महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने छात्रों के साथ मनाया बसंत उत्सव

रतलाम। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने पेसिफिक स्कूल के छात्रों के साथ बसंत उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्रों ने सामूहिक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि वसंत ऋतु के आगमन पर मां सरस्वती देवी के पूजन के इस महान पर्व बसंत पंचमी पर हम मां सरस्वती का स्मरण करते हुए प्रार्थना करें कि  वीणा वादिनी, ज्ञान दायिनी मां शारदा हमारा मार्ग प्रशस्त करें और हमारा विद्यार्थी जीवन उज्जवल करें। डॉ प्रदीप जी ने कहा कि आज ज्ञान के इस पर्व पर सभी छात्र अपना लक्ष्य तय करें और कड़ी मेहनत,अनुशासन, लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में जूट जाएं।  संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ एवं पेसिफिक स्कूल के प्रशांत छाजेड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये और छात्रों को मिठाई वितरण किया। अतिथि स्वागत प्रावि छाजेड, परमजीत कौर अजमानी, सम्यक जैन, रिदम जैन, पुष्कर केतन, अनुजा तिवारी आदि ने किया। प्रशांत छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया।

Play sound