
रतलाम। आज 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके किया गया।
वार्ड 39 के बूथ क्रमांक 207 पर आयोजित कार्यक्रम मे युवा मतदाताओ का स्वागत कर फॉर्म नंबर 6 अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से डॉ दीप व्यास जी और पार्षद Hina Utsav Mehta द्वारा मतदाताओं को अपने मत की उपयोगिता के बारे मे बताया l
कार्यक्रम मे हार्दिक मेहता ने सभी को संकल्प कराया कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से डॉ. दीप जी व्यास, पार्षद हिना मेहता, हार्दिक मेहता, देवेन्द्र सिंह, दीपक सेन, अनिल जी, BLO श्री मति हेमलता जी चौहान, दीपाअंशु सिंह, सचिन जी, पाटीदार जी, मोहम्मद जाकिर, ताहेबा और बूथ के मतदाता आदि उपस्थित रहे