JSG संगिनी उमंग रतलाम द्वारा अपने सेवा के संकल्प के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रतलाम। उमंग के रंग सेवा के संग JSG संगिनी उमंग रतलाम द्वारा अपने सेवा के संकल्प के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। लॉयंस डायग्नोसीस सेंटर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 27-1-26 को ग्रुप सखी प्रतिभा पाटनी के सौजन्य से किया गया। जिसमें डॉक्टर परामर्श सहित हृदय,ECG शुगर ,किडनी, लीवर SGPT , ब्लड प्रेशर,व कैल्शियम की 650 की जांच मात्र ₹50 में की गई। इस अवसर पर रीजन के चिकित्सा कमेटी कन्वीनर अध्यक्ष श्री मनोज जी कटारिया एवं रतलाम झोन कोऑर्डिनेटर निर्मल जी मेहता उप स्थित रहे। इस शिविर का ग्रप सखियों सहित अन्य बहुत सारे लोगों ने इसका लाभ लिया ।
इस शिविर में ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया, बिंदु कटारिया, निर्मला पटवा, अनिता कोठारी, रश्मि जैन ,प्रतिभा पाटनी,ममता भंडारी ,अरुणा नाहर, किरण मेहता, पुष्पलता जिन्दानी,प्रीति चोरड़िया,संगीता पोरवाल, स्नेहलता धाकड़ वह बहुत सारी सखियों उपस्थिति रही अतिथियों का धन्यवाद ग्रुप सचिव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *