शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज द्वारा सूर्य सप्तमी महोत्सव पर निकाली रथ यात्रा

रतलाम। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज द्वारा सूर्य सप्तमी महोत्सव पर निकाली रथ यात्रा रतलाम। शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को सूर्य सप्तमी महोत्सव के अवसर पर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री गोवर्धन नाथ मंदिर बिचलावास से आरंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पह मंदिर पर पहुंची। समाज अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने बताया कि प्रतिभाषा अनुसार इस वर्ष भी सूर्य सप्तमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाजजनों में इसे लेकर खासा उत्साह था। सुबह मंदिर पर ध्वजा चढ़ाने के साथ ही रथ यात्रा निकाली गई जो कि बिचलावास मंदिर से प्रारंभ होकर थावरिया बाजार, पैलेस रोड़, चिंतामण गणपति होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में समाज की महिलाएं कलश धारण कर चलती नजर आई। मंदिर पर भगवान श्री गोवर्धन नाथ जी कि आरती के साथ प्रजाति का विवरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *