

रतलाम । महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा निशुल्क हृदय एवं डायबिटीज रोग निवारण शिविर का आयोजन सज्जन रोड स्थित हेल्थ केयर क्लीनिक पर संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन की अध्यक्षता एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप जी उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में किया गया। शिविर में डॉ विजय पाटीदार (एम.डी.) एवं डॉ अश्विनी सोनी ने निशुल्क सेवाएं प्रदान की। शिविर में कई महंगी जांचें थायराइड ,स्पायरोमेट्री, ब्लड शुगर, ईसीजी,यूरिक एसिड इत्यादि निशुल्क की गई। शिविर में 80 से अधिक मरीज लाभांवित हुए।
शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप जी उपाध्याय एवं संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्य सराहनी है ,आगे भी महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल को इस प्रकार के आयोजन कर रतलाम शहर की जनता को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते रहना चाहिए। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने दिया और कहा की महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल पिछले 25 वर्षों से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में छोटे-छोटे सेवा कार्यों से अभावग्रस्त चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए प्रयासरत है। अतिथि स्वागत नितिन तिवारी, विजय पांचाल, शुभम तिवारी राहुल यादव ,मनीष राठौर, हिरेंद्र सिसोदिया,रोहन सोनाथी, सुनील चौहान, प्रखर भावसार, श्याम एवं राहुल राठौर ने किया। संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया।