केन्द्रीय बजट प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा की जिला टोली गठित

रतलाम 28 जनवरी । लोकसभा मे आगामी 01 फरवरी को केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया जायेगा| भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने केंद्रीय बजट के प्रचार-प्रसार एवं कार्यक्रम संचालन हेतु जिला टोली गठित है। टोली का संयोजक जिला महामंत्री जयवंत कोठारी को बनाया गया है।
टोली मे जिला उपाध्यक्ष कीर्ति शरण सिंह, जिला मंत्री अशोक पंड्या, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सीए रजनीश जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रजनीश गोयल, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ को शामिल किया गया है।यह जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने दी।

राठौड़ संयोजक मनोनीत

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने आगामी 11 फरवरी को आरंभ होने वाले भाजपा के आजीवन सहयोग निधि अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़ को संयोजक मनोनीत किया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *