गणतंत्र दिवस पर अहिंसा ग्राम में हुआ ध्वजारोहण

रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित अहिंसा ग्राम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल द्वारा ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम के बाद सभी उपस्थित जन को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद करण कैथवास, समाजसेवी शेरू पठान, फाउंडेशन के राजेश सोलंकी, नित्येन्द्र आचार्य एवं अहिंसा ग्राम के रहवासी उपस्थित रहे।

Play sound