नगर के विभिन्न क्षेत्रों की नालियों की हुई सफाई

  • 15 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त
  • अनुपस्थित 26 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

रतलाम 28 जनवरी । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा नालियों की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है जिसके तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों की नालियों की सफाई का कार्य करवाया जाकर यथा समय कचरा/मलबा उठाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा मदिना मस्जिद के पीछे वाली नालियां, राजेन्द्र नगर बाबु पींजरे की गली, महू रोड नाला, पुरोहित जी का वास, शैरानी पुरा, सिलावटो का वास, छोटू भाई की बगीची, लम्बी गली, चार चक्की वाईन शॉप के सामने, त्रिपोलिया गेट क्षेत्र की नालियो की सफाई का कार्य करवाया गया।
नगरीय क्षेत्र रतलाम में चाय-कॉफी के डिस्पोजल व अमानक पॉलीथीन के उपयोग, निर्माण, भण्डारण व विक्रय पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रो के दुकानदारों से 15 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त कर भविष्य में इसका उपयोग ना करने की समझाईश दी।
सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित सफाई संरक्षक सचिन-राजेश, मोहित-गोपाल, श्रीमती सरस्वती-धनराज, नरेन्द्र-पप्पू, सुशीला-अर्जून, लता-प्रभुलाल, राजेश-दुलीचन्द, रोहित-प्रभुलाल, रमेश-मुंशी, जितेन्द्र-प्रकाश, निशा-यशवंत, संगीता-हरीश, जितेन्द्र-जीवन, मंगल-बाबुलाल, मनोरमा-जगदीश, राजेश-कैलाश, रघु-कन्हैया, मन्नुबाई-किशोर, संगीता-रमेश, फूलचन्द-मोहन, मनोरमा-जगदीश, राधेश्याम-कन्हैया, विशाल-मुकेश, विजय-गोपालदास, शुभम्-राजू व गीताबाई-रामू इस तरह 26 कर्मचारी बिना सूचना के अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिवस का वेतन काटा जाकर सेवा से बर्खास्त/निलबंन का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *