श्री पॅंवार को मेवाड़ यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित किया गया

रतलाम। गत दिवस मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार (चित्तौड़गढ़, राज.) में “मेवाड़ म्यूजियम” के उद्घाटन समारोह में महाराणा श्री विश्वराजसिंहजी मेवाड़ ने साहित्य और इतिहास के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने के उपलक्ष्य में शहर का नाम गौरवान्वित करने वाले नरेन्द्रसिंह पॅंवार को शाल, स्मृति चिह्न एवं मेवाड़ी पाग पहानाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन श्री अशोकजी गदिया, चांसलर डॉ अशोक कुमार गदिया, वाइस चांसलर डॉ आलोक मिश्रा, डॉ हेमेंद्रसिंह सारंगदेवोत सह आचार्य इतिहास विभाग, इतिहासकार मंगलसिंह रावमादड़ा, लोकेन्द्रसिंह कानपुरा सहित आसपास के ठिकानेदार, जागीरदार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
मेवाड़ यूनिवर्सिटी न केवल शिक्षा प्रदान कर रही है अपितु विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी कई प्रकल्प संचालित कर रही हैं। यहां पर कई देशों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। आयोजित समारोह में मेवाड़ की गरिमामय परंपरा अनुसार स्वागत सत्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *