श्री काकानी बने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के जिला प्रभारी

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने बताया कि समाजसेवी पूर्व पार्षद गोविंद काकानी अभियान के जिला प्रभारी बनाए गए है। इसी प्रकार मण्डल स्तर पर भी प्रभारी नियुक्त किए गए है।
सूरजमल जैन मण्डल में आशीष पंडित, मुखर्जी मण्डल में प्रवीण उपाध्याय, दीनदयाल मण्डल नितिन तिवारी, ठाकरे मण्डल में गौरव मूणत एवं अम्बेडकर मण्डल में डॉ. आशीष तिवारी प्रभारी रहेंगे। इसी प्रकार ग्रामीण मण्डलों में अजय जोकचंद, सुनील पाठक, मनोज तिवारी, फूलसिंह जाधव, धर्मराज पाटीदार, ईश्वरलाल कुमावत, प्रकाश ग्वालियरी, दिनेश जोशी, डॉ. सुशील कपुर, कैलाश झोडि़या, राजेश शर्मा, डॉ. रामप्रसाद पाटीदार, डॉ. ओमप्रकाश जोशी, डॉ. यशवंतप्रकाश शर्मा, अनिल चौपड़ा, कमलेश सीतपुरिया, डॉ. गोवर्धनलाल पडियार, डॉ. मंगलसिंह डांगी प्रभारी नियुक्त किए गए है।
जिला प्रभारी गोविंद काकानी ने कहा कि कोविड-19 की माहमारी को रोकने के लिए उनके एवं मण्डल प्रभारियों द्वारा सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, विधायक श्री चेतन्य काश्यप, डॉ. श्री राजेन्द्र पाण्डेय, श्री दिलीप मकवाना एवं जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा के मार्गदर्शन में जिले में अधिक से अधिक टीकाकरण करवाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के लक्ष्य को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।