जिला आपदा प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

रतलाम । जिला आपदा प्राधिकरण रतलाम द्वारा जिला दंडाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक रूप से होने वाली आपदा संबंधी घटनाओं से बचाव हेतु अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा आज 28 जनवरी को कलेक्टर कार्यालय परिसर रतलाम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं डेमोस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट मुंबई, महाराष्ट्र से आए हुए प्रशिक्षक, एसडी फनसालकर इंडियन नेवी, इमरान अहमद इंडियन नेवी, मैनेजर मनीष झा, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर इच्छांशु वाजपेयी के द्वारा अग्नि बचाव एवं राहत तकनीक की जानकारी दी गई । एसडीआरएफ ,होमगार्ड ,सिविल डिफेंस वालंटियर, नगर निगम अग्नि शमन दल के सदस्यों को आगजनी के प्रकार एवं बचाव से संबंधित सभी उपकरणों की हैंडलिंग व तकनीक की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सह डीमोस्ट्रेशन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, जिला डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड आपदा प्रबंधन श्रीमती रोशनी बिलवाल, प्लाटून कमांडर श्रीमती ज्योति बघेल एवं सिविल डिफेंस के 10 जवान एसडीआरएफ के 10 जवान, होमगार्ड विभाग के 6 जवान सिविल डिफेंस के 10 जवान, नगर निगम के 8 कर्मचारी सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे ।
विभिन्न आपदाओं से राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण 01 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। जिसमें जिले की विभिन्न तहसीलो एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *