रतलाम । आज 28 जनवरी को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के नेतृत्व एवं मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के मार्गदर्शन में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार मेला, स्वरोजगार मेला, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजनांतर्गत मेलें का अयोजन किया गया। जिसमे भाग लेने वाली कुल 5 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 21 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को संस्था के प्राचार्य आईटीआई एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी.अहिरवार, द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किये गये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई। चयन करने वाली कंपनियों में से रतलाम स्थित प्रतिष्ठान जी.आर.इण्ड. द्वारा 1, संतोष इंटरप्राइजेज द्वारा 3, मारुति मेंटेनेंस द्वारा 6 तथा रतलाम से बाहर स्थित प्रतिष्ठान में से जस्ट डॉयल, इन्दौर द्वारा 6 एवं वेकमेट इंडिया लिमिटेड द्वारा 5 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। उपरोक्त चयनित आवेदको में से प्लेसमेंट हेतु 19 एवं अप्रेंटिसशिप हेतु 2 प्रतिभागियों का चयन किया गया। कैंपस में सम्मिलित होने के लिए कुल 88 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन किया। उद्यम क्रान्ति – 30, पीएमएफएमई-5, पशुपालन/डेयरी -10, पीएमस्वनिधी- 28 योजनाओं के कुल 73 लाभान्वित आवेदकों को 164.30 लाख की राशि के सेंक्शन लोन के स्वीकृति पत्र वितिरत किये गये तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला रतलाम की प्रबंधक श्रीमती आयुषी बैरागी द्वारा जिले में संचालित लोन से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा अधिकृत काउंसलर द्वारा मेले में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों की काउंसलिंग की गई। संस्था के प्रशिक्षण अधीक्षक श्री एच. के. बाथम द्वारा उपस्थित युवक युवतियों को आत्मनिर्भर होने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया, साथ ही अधिक मेहनत कर उच्च पद की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया। आभार आजीविका मिशन के श्री अमरसिंह तोमर, संस्था के टीपीओ श्री प्रफुल्ल सोनारकर तथा जिला रोजगार कार्यालय के श्री अनुप खटवानी द्वारा व्यक्त किया गया ।