संतो के दर्शन मात्र से व्यक्ति के अज्ञान रूपी पाप का नाश होता है – व्यास स्वामी देव स्वरूपानंद महाराज

रतलाम। जीव मात्र को 84 लाख योनियों में से श्रेष्ठ मानव जीवन मिलता है यदि व्यक्ति ने मानव जीवन में परमात्मा की प्राप्ति का प्रयास नहीं किया तो वह अन्य किसी भी योनि में परमात्मा को प्राप्त करने का प्रयास नहीं कर पाएगा। क्योंकि मानव जीवन 84 लाख योनियों में से सर्वश्रेष्ठ योनि है यह बात अनंत श्री विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर चित्रकूट पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी दिव्यानंद महाराज की प्रेरणा से सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में श्री स्वामी स्वरूपानंद महाराज के तृतीय निर्वाण दिवस पर आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के दौरान कथा व्यास स्वामी देव स्वरूपानंद महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहीं उन्होंने कहा कि संतो के दर्शन मात्र से व्यक्ति के अज्ञान रूपी पाप का नाश होता है इसलिए व्यक्ति को संतों की भक्ति करना चाहिए उन्होंने कहा कि पांच तत्वों से पंचभूत की उत्पत्ति होती है जिससे स्थूल शरीर का निर्माण होता है , व्यक्ति की ज्ञानेंद्रिय कान, नाक, नेत्र , नासिका व जिव्हा आदि पांच तत्वों से बनती है । उन्होंने कहा कि महाभारत में विदुर ने धृतराष्ट्र को समझाया था कि तुम जो पांडवों के साथ कर रहे हो वह अन्याय है तथा इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा धृतराष्ट्र ने विदुर की बात नहीं मानी तथा उसका अंत में विनाश हुआ। इस दौरान उपस्थित योगेश नाथ महाराज ने कहा कि जिस स्थान पर भागवत कथा होती है उस जगह का उद्धार हो जाता है तथा वहां नकारात्मकता समाप्त हो जाती है, प्रेत धुंधकारी ने भागवत कथा सुनकर मोक्ष को प्राप्त किया जहां कथा का श्रवण करने जाएं वहां पर अभिमान का त्याग करके जाना चाहिए। हरिद्वार से आए हरिहरानंद दंडी स्वामी ने कहा की भागवत कथा अमर कथा है भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव जीवन का कल्याण होता है तथा मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है उन्होंने कहा कि प्रभु नाम का स्मरण करने व कीर्तन करने से पाप की निवृत्ति होती है। कथा के प्रारंभ में कथा जजमान श्रीमती शकुंतला पांडे, कुमारी ललिता पांडे, भाई प्रफुल पांडे ने पोथी पूजन किया कथा के अंत में आरती कर प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान पार्थ सारथी, इंद्रजीत सिंह पिंगोरलिया, मोहन सिंह चौहान, ओम प्रकाश व्यास, शांतिलाल राठौर, मगनलाल मईडा, सुरेश अय्यर सहित विभिन्न नागरिक मौजूद थे आश्रम सूत्रों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 तक आयोजित की जा रही है श्रद्धालु इस अवसर का धर्म लाभ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *