जीएसटी ऑफिस में रक्तदान एवं बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

जबलपुर। “थेलेसिमिया मरीजों के लिए समर्पित” साथ विशुद्ध हेल्थकेयर जनसेवा समिति एवं सक्षम एव सहकार भारती के सहयोग एवं रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में रक्तदान एवं बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य जांच शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में जीएसटी अधिकारियों व् कर्मचारियों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया तथा रक्तदान कर समाजसेवा में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जीएसटी डिप्टी कमिश्नर चंद्रशेखर चौहान, ज्वाइंट कमिश्नर आरएस साहू ज्वाइंट कमिश्नर आभा जैन, सहायक आयुक्त एस पी बघेल, राज्यकर अधिकारी राजेश नायक, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशिर नेमा, सचिव गोपाल तंतुवाय एवं डायरेक्टर प्रितपाल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए आयोजकों की सराहना की। शिविर में नागरिकों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर (RBS), HbA1c, थायराइड, यूरिक एसिड आदि जांच तथा अनेक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। साथ ही जीएसटी अधिकारियों व् कमर्चारियों को CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण देकर आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने की जानकारी भी दी गई।
स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में एड. सतेंद्र जैन, एड. अमिताभ भारती, मीडिया संयोजक श्री नितिन जैन, एड. आकाश सिंघई, डॉ. यतीश जैन, संकेत मलैया, आकाश सेठ, पीयूष जैन तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्थापक सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. अंकित सेठ (एम.डी.), कंसल्टेंट फिजिशियन एवं डायबेटोलॉजिस्ट ने सभी सहयोगियों, चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह समाचार मीडिया के “विशुद्ध हेल्थ केयर” के मीडिया संयोजक नितिन जैन द्वारा जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *