स्वस्तिक जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप इंदौर द्वारा गणतंत्र दिवस पर “एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

इंदौर। स्वस्तिक जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप, इंदौर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर “एक शाम देश के नाम” शीर्षक से एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फेडरेशन से मुख्य अतिथि के रूप में जीनेश्वरजी जैन, किरण सिरोलिया, अरिहंतजी जैन, प्रकाशजी भटेवरा, नरेंद्रजी संचेती, अखिलजी चौधरी, नरेंद्र जी भंडारी, राजेशजी दूगड़, गौरवजी दूगड़, सुनीलजी तांतेड एवं अजयजी जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
ग्रुप के संरक्षक पंकज प्रगतिजी बाफना एवं निवृत्तमान अध्यक्ष सुभाष सरोजजी श्रीश्रीमाल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात प्रतिभाजी चोपड़ा एवं सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक मेघाजी मोदी एवं अमित अदितीजी लुणावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने देशभक्ति थीम पर नाटक, गीत एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ग्रुप के अध्यक्ष आशीषजी नेहाजी पारख ने अपने उद्बोधन में ग्रुप के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत प्रभात प्रतिभाजी चोपड़ा के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अपनत्व, दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व से ग्रुप को एक परिवार के रूप में स्थापित किया। उनके मार्गदर्शन में ग्रुप ने धार्मिक, सामाजिक एवं मानव सेवा के अनेक कार्य किए हैं। इस अवसर पर ग्रुप के 9 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर 9 वर्षों की स्मृतियों को एक आकर्षक वीडियो के रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण यह रही कि सदस्यों ने भगत सिंह, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, रानी लक्ष्मीबाई एवं भारत माता जैसे महान व्यक्तित्वों के किरदारों में सशक्त अभिनय प्रस्तुत किया। पंकजजी बाफना, प्रदीपजी जैन एवं पूजाजी जैन द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा भर दी। साथ ही कुछ सदस्यों ने अपनी स्वयं की रचित कविताओं का भी प्रभावी पाठ किया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ग्रुप की ओर से विशेष उपहार प्रदान किए गए। ग्रुप के संस्थापक प्रभात प्रतिभाजी चोपड़ा द्वारा सभी पधारे अतिथियों का सम्मान प्रतीक-चिह्न भेंट कर किया गया।
रूपेंद्र लीनूजी जैन, निलेश मीनाजी जैन, पारस प्रगतिजी हरकावत, अंकित निशाजी चोपड़ा एवं प्रदीप माधवीजी जैन द्वारा अतिथियों का सत्कार किया गया। कार्यक्रम के मध्य फेडरेशन से पधारे अतिथियों एवं ग्रुप सदस्यों द्वारा मनोनीत अध्यक्ष अभिषेक मेघाजी मोदी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप अध्यक्ष आशीषजी नेहाजी पारख ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *